फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Apply for fair price shops by October 17.

Kangra News: उचित मूल्य की दुकानों के लिए 17 अक्तूबर तक करें आवेदन

Fri, 18 Sep 2026 04:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 04:27 AM IST
विज्ञापन
Apply for fair price shops by October 17.
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत जिले के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानों के आबंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं और स्वयं सहायता समूह 17 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि धर्मशाला विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत कजलोट (कालापुल), बगली (वार्ड पांच) और नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर चार, सात व 10 में दुकानें आबंटित होंगी। इसके अलावा हलेड़ खुर्द (छोटी हलेड़), रैत के मैटी (बंगरेहड़), बैजनाथ के क्योरी (वार्ड दो) व मझोटी (मेहलादान पत्थर), पंचरुखी की लदोह और परागपुर के कुहना (चमेटी) में भी राशन डिपो खोले जाने हैं।
विज्ञापन

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे। पात्र संस्थाओं, महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता, शिक्षित बेरोजगार, बीपीएल अथवा संबंधित श्रेणी प्रमाण पत्र साथ में अपलोड करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed