{"_id":"6ab7a71f8187d7e73c0e244e","slug":"video-video-bjp-protest-led-by-rajendra-rana-in-bamsan-over-development-and-road-issues-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: विकास और सड़क के मुद्दे पर बमसन में राजेंद्र राणा की अगुवाई में भाजपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: विकास और सड़क के मुद्दे पर बमसन में राजेंद्र राणा की अगुवाई में भाजपा का प्रदर्शन
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में टौणीदेवी में बमसन भाजपा मंडल ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं का कहना कि विकास कार्यों के ठप होने और सड़कों की खस्ता हालत के होने के चलते यह धरना प्रदर्शन किया गया है। धरने के बाद तहसीलदार टौणीदेवी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि सवा महीने पहले उटपुर में आईटीआई भवन के निर्माण को लेकर विरोध जताया था। आज तक वहां सिर्फ पिल्लर खड़े हैं, ठेकेदार पेमेंट न होने से सामान लेकर भाग गया। टौणीदेवी से सुजानपुर तक सारी सड़कें टूट कर खड्डों में बदल गई हैं। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित जिला व मंडलों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता तथा लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।