विकास खंड सुजानपुर में पंचायत प्रतिनिधियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी तानिया कश्यप ने प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई और उचित निस्तारण को लेकर पंचायतों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण और निस्तारण के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई बनाई गई है। ऐसे में पंचायत प्रधानों और सचिवों को घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने के लिए कार्य करना चाहिए। गीले कचरे से खाद तैयार करने और साफ सूखे प्लास्टिक को अपशिष्ट प्रबंधन इकाई तक पहुंचाने को कहा। पंचायतों में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्रभावी करने तथा कचरा संग्रहण शेड बनाने के लिए 16वें वित्त आयोग की बंधित अनुदान राशि का उचित उपयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल करने को कहा। प्रशिक्षण में पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत निरीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।