{"_id":"6adcaa2ae23afd6e060d837b","slug":"video-students-provided-training-in-zip-lining-firefighting-and-emergency-rescue-operations-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिडवीं टिक्कर: विद्यार्थियों को जिप लाइन, अग्निशमन और आपातकालीन बचाव कार्यों का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिडवीं टिक्कर: विद्यार्थियों को जिप लाइन, अग्निशमन और आपातकालीन बचाव कार्यों का दिया प्रशिक्षण
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं के नौवीं कक्षा के व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को जिप लाइन, अग्निशमन और आपातकालीन बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की 10वीं बटालियन हमीरपुर ने दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जिप लाइन के उपयोग, सुरक्षा सावधानियों, अग्निशमन उपकरणों के संचालन और आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। इस अवसर पर 10वीं बटालियन की 10/1 कंपनी के कंपनी कमांडर अशोक रांगड़ा, प्लाटून कमांडर पवन कुमार और उप अग्निशमन अधिकारी प्रेम चंद शर्मा उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।