{"_id":"69107b1e64f382115b06dfb1","slug":"video-jairam-thakur-listed-the-development-works-for-hamirpur-one-by-one-rejecting-the-allegations-of-neglect-by-the-cm-2025-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जयराम ठाकुर ने एक-एक गिनाए हमीरपुर के लिए विकास कार्य, सीएम के अनदेखी के आरोप नकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जयराम ठाकुर ने एक-एक गिनाए हमीरपुर के लिए विकास कार्य, सीएम के अनदेखी के आरोप नकारे
विधानसभा क्षेत्र सुजानुपर के भरेटा मैदान में में सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कार्यक्रम में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। सर्वकल्याणकारी संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राणा, अध्यक्ष अभिषेक राणा के अलावा विधायक आशीष शर्मा, विधायक इद्रदत लखनपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई है। मुख्यातिथि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सुक्खू के भाजपा सरकार पर हमीरपुर जिला के अनदेखी के आरोपों का भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जबाव दिया। उन्होंने एक एक कर भाजपा सरकार में हमीरपुर किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि दर्जनों संस्थान और कार्यालय हमीरपुर में भाजपा सरकार में खोले गए लेकिन सुक्खू सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए भाजपा सरकार में जमीन और बजट उपलब्ध करवाया गया। भाजपा रिपीट होती तो तीन माह में कॉलेज शुरू हो जाता लेकिन कांग्रेस सरकार में तीन साल बीतने पर नया कैंपस शुरू नहीं हो सका है। बदले की भावना से भाजपा विधायकों और पूर्व विधायकों और उनके परिवारों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी जमानत तक न हो इसके लिए दबाव डाला जा रहा है। संस्था के संस्थापक राजेन्द्र राणा ने कहा कि पिछले 25 सालों से संस्था लोगों की सेवा कर रही है और वर्ष 2001 से प्रदेश के लोगों की सेवा के लिए तत्पर है।उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा किसी भी पार्टी या धर्म या मजहब नही पूछा और बिना भेदभाव के संस्था ने सेवा की है। कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा पन्द्रह सौ रूपये हर महीने आज दिन तक नही मिले, न ही युवाओं को रोजगार मिला है। सर्वकल्याणकारी संस्था के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था ने महिला सम्मान समोराह में महिलाओं को सम्मानित किया हैऔर जिला के खेलों व पढाई या अन्य गतिविधियों में बेहतर काय्र किया है उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों से संस्था ने सभी क्षेत्रों में काम करते हुए लोगों की सेवा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।