{"_id":"6aec4a54253baf7b940005cf","slug":"video-hrtc-pensioners-hamirpur-demand-da-arrears-pending-dues-before-diwali-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एचआरटीसी पेंशनरों ने दिवाली से पहले डीए एरियर और लंबित देनदारियां चुकाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एचआरटीसी पेंशनरों ने दिवाली से पहले डीए एरियर और लंबित देनदारियां चुकाने की उठाई मांग
हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों ने दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया एरियर और अन्य लंबित देनदारियों का भुगतान करने की मांग उठाई है। इस संबंध में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक बस अड्डा परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी ने की।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। हालांकि, उन्होंने मांग की कि इस डीए का एरियर भी दिवाली से पहले पेंशनरों को जारी किया जाए, ताकि त्योहार के अवसर पर उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।
संगठन के पदाधिकारियों सुशील कुमार, वंशी लाल और कृष्ण लाल ने कहा कि अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों को जो पांच प्रतिशत डीए दिया जा चुका है, उसका लाभ पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी दिवाली से पहले दिया जाना चाहिए।
बैठक में पेंशनरों ने निगम से जुड़ी अन्य लंबित देनदारियों का भी जल्द भुगतान करने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना था कि पेंशनरों को उनके बकाया भुगतान के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े और सभी लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।