{"_id":"6ae03a140c96327b6b0820a3","slug":"video-hrtc-conductor-union-warns-delhi-routes-may-be-closed-rest-house-facilities-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दिल्ली में विश्राम गृह की बदहाली पर भड़की एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन, रूट बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दिल्ली में विश्राम गृह की बदहाली पर भड़की एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन, रूट बंद करने की चेतावनी
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के दिल्ली स्थित ड्राइवर-कंडक्टर विश्राम गृह की बदहाली को लेकर कंडक्टर यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि विश्राम गृह की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कर्मचारियों को मजबूरन दिल्ली के रूट बंद करने का कदम उठाना पड़ सकता है। यूनियन का कहना है कि विश्राम गृह के शौचालय में पानी तक की व्यवस्था नहीं है, जिससे ड्यूटी पर दिल्ली पहुंचने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सोमवार को हमीरपुर के एनजीओ भवन में स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टेट कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली स्थित विश्राम गृह की दयनीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
यूनियन पदाधिकारियों ने निगम प्रबंधन से मामले का जल्द संज्ञान लेने और कर्मचारियों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। उनका कहना है कि ड्यूटी के दौरान दिल्ली पहुंचने वाले कर्मचारियों को आराम करने और दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए उचित सुविधाएं मिलनी चाहिए।
स्टेट महासचिव दिपेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दिल्ली स्थित ड्राइवर-कंडक्टर विश्राम गृह की बदहाली से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को शौचालय के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है, जो गंभीर परेशानी का विषय है।
दिपेंद्र कंवर ने निगम प्रबंधन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की, ताकि दिल्ली पहुंचने वाले ड्राइवरों और कंडक्टरों को ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े। यूनियन ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दिल्ली के रूट बंद करने जैसा कदम उठाने की नौबत आ सकती है।
बैठक से पहले प्रांतीय प्रधान प्रीत मोहिंदर की अध्यक्षता में एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हमीरपुर के क्षेत्रीय चुनाव करवाए गए। चुनाव में सर्वसम्मति से विनय कुमार को दोबारा प्रधान चुना गया, जबकि अरविंद कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सतीश कुमार को भी सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राजेंद्र को वरिष्ठ उपप्रधान और शिवकुमार को उपप्रधान चुना गया। अरविंद कुमार को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।