{"_id":"6ab3ab0f0d1cada0a2069d0d","slug":"video-hamirpur-sumit-says-verification-of-all-migrants-arriving-from-outside-areas-must-be-ensured-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सुमित बोले- बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी प्रवासियों का सत्यापन हो सुनिश्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सुमित बोले- बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी प्रवासियों का सत्यापन हो सुनिश्चित
सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों के गंभीर आरोपों में एक प्रवासी व्यक्ति की गिरफ्तारी का मामला सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी चिंता का माहौल है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल हमीरपुर ने अपनी गहरी चिंता और आक्रोश व्यक्त किया है। मीडिया को जारी ब्यान में व्यापार मंडल हमीरपुर के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल लगातार गंभीर रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन ने बार-बार पुलिस और स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सभी प्रवासियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस तरह के असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों पर समय रहते नकेल कसी जा सके। उन्होंने बताया कि व्यापारिक परिसरों और रिहायशी इलाकों में चोरियों के बढ़ते मामलों से आम नागरिक और व्यापारी दोनों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वह सतर्क रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।