{"_id":"6ab119818addbcb59909607f","slug":"video-hamirpur-sub-division-level-childrens-science-congress-inaugurated-sunil-sharma-bittu-attended-as-the-chief-guest-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ, सुनील शर्मा बिट्टू ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ, सुनील शर्मा बिट्टू ने बताैर मुख्य अतिथि की शिरकत
हमीरपुर।
बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्कार, ज्ञान और परिश्रम के समन्वय से ही जीवन में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने सम्मेलन में विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके बनाए विभिन्न विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा स्कूल शिक्षा विभाग और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में हमीरपुर उपमंडल के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के करीब 632 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती, प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।