{"_id":"6ac39d5c8bcd55d8970a725a","slug":"video-hamirpur-sports-training-camps-launched-in-four-schools-115-players-to-undergo-training-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चार स्कूलों में शुरू हुए खेल प्रशिक्षण शिविर, 115 खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चार स्कूलों में शुरू हुए खेल प्रशिक्षण शिविर, 115 खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण
हमीरपुर। अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए सोमवार को जिले के चार स्कूलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुए। शिविरों में छह ब्लॉकों से विभिन्न खेलों के लिए चयनित 115 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर 7 अक्तूबर तक चलेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में छात्र वर्ग के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। यहां कुश्ती, बॉक्सिंग और जूडो के 28 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेली में हैंडबाल के 16 और गौना करौर में हॉकी के 18 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुढहार में छात्रा वर्ग का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। यहां 53 छात्राएं वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, जूडो और कुश्ती का प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंडी और छात्रा वर्ग की भुंतर में नौ से 11 अक्तूबर तक प्रस्तावित है। दोनों वर्गों की टीमें प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।