{"_id":"6ab3b6a3aea42647610d0bef","slug":"video-hamirpur-shops-24-hours-seven-days-businessmen-reaction-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: दुकानों को सातों दिन 24 घंटे खोलने की छूट का स्वागत, छोटे कारोबारियों ने बताई व्यावहारिक मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: दुकानों को सातों दिन 24 घंटे खोलने की छूट का स्वागत, छोटे कारोबारियों ने बताई व्यावहारिक मुश्किलें
Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:53 PM IST
Link Copied
सरकार ने कारोबार को सुगम बनाने के उद्देश्य से दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे खुले रखने की छूट दी है। सरकार के इस फैसले पर हमीरपुर के कारोबारियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
स्थानीय दुकानदारों सतीश सूद, राजेश आदि का कहना है कि इस छूट से छोटे व्यापारियों को कोई खास फायदा नहीं पहुंचने वाला है। उनका तर्क है कि अधिकतर छोटी दुकानों में या तो एक कर्मचारी काम करता है या फिर व्यापारी खुद ही दुकान संभालता है।
व्यापारियों के अनुसार, सीमित कर्मचारियों के बलबूते किसी दुकान को 24 घंटे संचालित करना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है। छोटे कारोबारियों के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करना अपने आप में एक अतिरिक्त खर्च होगा।
दुकानदारों का कहना है कि 24 घंटे दुकान खोलने की अनुमति मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर छोटा व्यापारी अपनी दुकान पूरे दिन और रात खुली रख पाएगा।
स्थानीय कारोबारियों ने बाजार की मौजूदा स्थिति का भी हवाला दिया। उनका कहना है कि दिन के समय ही ग्राहकों की संख्या कम रहती है। ऐसे में रात के समय दुकानें खुली रखने का कोई ठोस औचित्य नजर नहीं आता।
उनके मुताबिक, रात में दुकान खोलने से बिजली और अन्य परिचालन खर्च बढ़ सकता है, जबकि बिक्री बढ़ने की कोई गारंटी नहीं है। इसलिए छोटे व्यापारियों के लिए 24 घंटे कारोबार करना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं हो सकता।
वहीं, व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का मुख्य लाभ बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट और बड़ी कंपनियों के रिटेल आउटलेट्स को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बड़े प्रतिष्ठानों के पास अधिक कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध होते हैं, जबकि छोटे दुकानदार सीमित संसाधनों के साथ कारोबार करते हैं।
सरकार के फैसले के बाद अब हमीरपुर के बाजार में कारोबारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि 24 घंटे दुकानें खोलने की छूट का वास्तविक लाभ किस तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अधिक मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।