{"_id":"6af5941375b8eeebb3015d24","slug":"video-hamirpur-district-level-voter-awareness-essay-quiz-competition-november-18-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में 18 नवंबर को जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताएं, निबंध और क्विज में दिखेगा विद्यार्थियों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में 18 नवंबर को जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताएं, निबंध और क्विज में दिखेगा विद्यार्थियों का हुनर
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 03:55 PM IST
Link Copied
विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हमीरपुर जिले के शिक्षण संस्थानों में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी अभियान के तहत 18 नवंबर को बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अभिषेक गर्ग ने वीरवार को निर्वाचन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले के शिक्षण संस्थानों और पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ये प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में से प्रत्येक के 10-10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देना और उनमें मतदाता जागरूकता बढ़ाना है।
बैठक में एडीसी ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा और स्कूल प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में निर्वाचन विभाग के तहसीलदार विजय शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा देशराज डोगरा, प्रधानाचार्य दीप्ति राणा, नायब तहसीलदार बलवंत सिंह और डॉ. ललित कुमार तथा अधीक्षक कमलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।