{"_id":"6aed93ff12606612b20b95d1","slug":"video-hamirpur-dc-office-outside-trailer-accident-six-vehicles-damaged-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में डीसी कार्यालय के बाहर बेकाबू ट्राले ने मचाई टक्कर, छह वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में डीसी कार्यालय के बाहर बेकाबू ट्राले ने मचाई टक्कर, छह वाहन क्षतिग्रस्त
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:16 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय में डीसी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को एक सड़क हादसा पेश आया। हमीरपुर की ओर जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया और उसकी चपेट में आने से छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित ट्राले ने दो अन्य ट्रालों और करीब तीन दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि ट्राले की ब्रेक फेल होने से यह दुर्घटना हुई हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और वाहनों को हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।