{"_id":"6ac6382c32adc1de5000c5b9","slug":"video-hamirpur-dc-gandharva-rathore-urges-more-people-to-join-the-red-cross-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- रैडक्रॉस से जुड़ें अधिक से अधिक लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- रैडक्रॉस से जुड़ें अधिक से अधिक लोग
उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों, संरक्षकों और आजीवन सदस्यों के साथ बैठक करके सोसाइटी की गतिविधियों के विस्तार एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोसाइटी हमेशा असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करती है। जिले में इस संस्था में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद की सके। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में 749 लोग इससे जुड़े हुए हैं। इनमें 730 आजीवन सदस्य और 19 संरक्षक शामिल हैं। जिला के सभी उपमंडलों में भी रैडक्रॉस की इकाइयों का गठन किया गया है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए। काॅलेज और स्कूल स्तर पर यूथ रैडक्रॉस एवं जूनियर रैडक्रॉस इकाइयां बनाई जा रही हैं। जिले के 56 स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस इकाइयों में 3278 विद्यार्थियों को जोड़ा गया है। इनके माध्यम से नशा विरोधी रैलियां भी निकाली जा रही हैं। बैठक में एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और कई आजीवन सदस्यों एवं संरक्षकों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। इस अवसर पर आजीवन सदस्य शंभू राम जसवाल ने अपने बेटे एवं बहू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सोसाइटी को 5100 रुपये का अंशदान भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।