{"_id":"6ae0a52a9c0ba6e1b6064012","slug":"video-hamirpur-cm-sukhu-says-mp-anurag-thakur-has-always-lied-regarding-the-medical-college-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सीएम सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर ने हमेशा बोल झूठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सीएम सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेज को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर ने हमेशा बोल झूठ
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के जोलसप्पड़ परिसर में मंगलवार को 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए अकादमिक ब्लॉक का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार की योजनाएं गिनाईं। मुख्यमंत्री ने आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, रोबोटिक सर्जरी, पीजी सीटों में बढ़ोतरी और नए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अकादमिक ब्लॉक के शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि वह मुख्यमंत्री नहीं होते तो मेडिकल कॉलेज के भवन को बनाने में ही दस साल से अधिक समय लग जाता। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह मेडिकल कॉलेज को लेकर लगातार झूठ बोलते आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज की मंजूरी से संबंधित स्वीकृति पत्र परिसर में लगा दिया गया है। प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमआरआई, तीन टेस्ला एमआरआई समेत अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालयों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान जसकोट हेलीपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह जोलसप्पड़ पहुंचे। इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।