{"_id":"67c70528467f6a051406e662","slug":"video-former-mla-rajendra-rana-said-congress-government-has-vulture-eyes-on-the-money-of-temples","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- मंदिरों के धन पर कांग्रेस सरकार की गिद्ध दृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बोले- मंदिरों के धन पर कांग्रेस सरकार की गिद्ध दृष्टि
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अब मंदिरों के धन को अपना एटीएम बनाने पर तुली हुई है। यह आरोप पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह महमूद गजनवी भारत के मंदिरों पर हमला कर वहां का सोना-चांदी लूटकर ले जाता था, उसी तरह कांग्रेस सरकार भी अब श्रद्धालुओं के चढ़ावे पर गिद्ध नजर गढ़ाए हुए है। उन्होंने कहा कि कहा कि देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हिमाचल के मंदिरों में अपनी आस्था प्रकट करते हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार अब इन मंदिरों को लूटने की मंशा बना चुकी है। कांग्रेस हाईकमान हिंदू आस्थाओं से दूरी बनाए रखता है। अयोध्या में रामलला के दर्शन से परहेज करता है, कुंभ स्नान से बचता है, लेकिन मंदिरों के धन को हड़पने के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू अकसर यह कहते हैं कि हमने हिमाचल में 97 प्रतिशत हिंदू विचारधारा को हराकर सत्ता हासिल की है। अब मुख्यमंत्री हिंदू मंदिरों के धन पर कब्जा जमाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। मंदिरों की संपत्ति को सरकारी योजनाओं में लगाने का फरमान सभी जिलाधीशों को जारी हो चुका है, लेकिन मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम इस मुद्दे पर अलग-अलग बयान दे रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि सरकार के भीतर ही बड़ा टकराव और अव्यवस्था है। मंत्रियों में कोई तालमेल नहीं है। हर किसी के अपने अलग-अलग सुर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।