फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Athletes conveyed a message about sports through the 'Fit India' run.

Hamirpur (Himachal) News: फिट इंडिया दौड़ से खिलाड़ियों ने दिया खेलों का संदेश

Sat, 24 Oct 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Athletes conveyed a message about sports through the 'Fit India' run.
खेल मैदान अणु में 52 खेल मुकाबलों की श्रृंखला के शुभारंभ पर दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत संस्था
हमीरपुर। प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के 52वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 52 खेल मुकाबलों की श्रृंखला शुरू की गई है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सामाजिक संस्था यस हिमाचल ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के सहयोग से फिट इंडिया जागरूकता दौड़ का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सैकड़ों खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया। प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नरेंद्र अत्री ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

विभिन्न खेल केंद्रों पर मुकाबले करवाए जाएंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल को देवभूमि के साथ खेलभूमि बनाने के अनुराग ठाकुर के संकल्प को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मुकाबलों की शुरुआत कुश्ती से हुई। पहले मुकाबले में जॉर्डन ने शिवम को 8-4 से हराया। इस दौरान हाल ही में अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 1500 मीटर दौड़ में हिमाचल के लिए रजत पदक जीतने वाली राशि को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

उनके प्रशिक्षक राजेंद्र को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हॉकी में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रमेश पठानिया, कोच जॉनी चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed