{"_id":"6ac3993cb05da750b00c00dd","slug":"video-captain-ranjeet-singh-said-a-new-saga-of-development-will-be-written-in-sujanpur-captain-ranjeet-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैप्टन रणजीत सिंह बोले- सुजानपुर में लिखी जाएगी विकास की नई गाथा : कैप्टन रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन रणजीत सिंह बोले- सुजानपुर में लिखी जाएगी विकास की नई गाथा : कैप्टन रणजीत
विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सुजानपुर समेत पूरे प्रदेश में समान विकास को गति दे रही है और क्षेत्र में आने वाले समय में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में फैसले लिए जा रहे हैं और विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। विश्राम गृह सुजानपुर में सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कैप्टन रंजीत सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जिला मंडी से अधिक लगाव है, इसलिए उन्हें अगला विधानसभा चुनाव मंडी जिले से लड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक लगातार मुख्यमंत्री और सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं। विधायक ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व विधायक के कार्यकाल में विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत हित पूरे नहीं होने के कारण कांग्रेस विधायक और प्रदेश सरकार की आलोचना कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के बाद विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।