{"_id":"6ac5ec136b1b962b0700daaa","slug":"video-bjp-seva-jyoti-yatra-hamirpur-narendra-modi-25-years-public-service-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"25 साल की जनसेवा के उपलक्ष्य में हमीरपुर में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 साल की जनसेवा के उपलक्ष्य में हमीरपुर में भाजपा की सेवा ज्योति यात्रा, कार्यकर्ताओं ने लिया विकसित भारत का संकल्प
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:22 PM IST
Link Copied
हमीरपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा ज्योति कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी चौक पर कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर बाजार में सेवा ज्योति यात्रा निकाली। यात्रा गांधी चौक से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में झंडूता के विधायक जेआर कटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को समाज और देश के लिए लगातार काम करने का संदेश दिया जा रहा है। जनसेवा के साथ राष्ट्र निर्माण को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन-2047 के तहत विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के लिए निरंतर काम करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि आने वाले वर्षों में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में सेवा ज्योति कार्यक्रम और यात्रा का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।