{"_id":"6ab7ae1eb1d679dbe00d7308","slug":"video-bhoranj-sdm-shashi-pal-sharma-says-regularly-monitor-the-health-of-malnourished-children-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"भोरंज: एसडीएम शशि पाल शर्मा बोले- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज: एसडीएम शशि पाल शर्मा बोले- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी
भोरंज (हमीरपुर)। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं शिविर आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम शशि पाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में संतुलित आहार, प्रोटीनयुक्त भोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्तनपान और पूरक आहार सहित बच्चों के समुचित विकास की जानकारी दी गई।प्रतिभागियों को गंभीर कुपोषण (सैम) और आंशिक कुपोषण (मैम) से ग्रस्त बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और फॉलोअप के बारे में भी बताया गया। एसडीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सैम और मैम श्रेणी के बच्चों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर बच्चों को स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने और उपचार व पोषण सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। शिविर में करीब 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।