फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   X-ray facility stalled at Sujanpur Hospital, patients forced to visit private labs

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल में एक्सरे सुविधा ठप, मरीज निजी लैबों के चक्कर काटने को मजबूर

Thu, 22 Oct 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 22 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
X-ray facility stalled at Sujanpur Hospital, patients forced to visit private labs
सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : shiv tripathi
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में पहुंच रहे मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी लैबों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल की एक्सरे मशीन पिछले डेढ़ सप्ताह से खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आपात स्थिति में दर्द से कराहते मरीजों को भी अस्पताल के बाहर निजी लैबों में एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में रोजाना औसतन 300 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें हड्डियों से संबंधित समस्याओं के अलावा छाती संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी शामिल हैं। एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को जांच के लिए 22 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह बीतने के बावजूद मशीन की मरम्मत नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीजों को जांच के लिए अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
कोट्स
अस्पताल में एक्सरे मशीन में आई खराबी के बारे में संबंधित कंपनी को सूचित कर दिया गया है। मरीजों को जल्द अस्पताल में नियमित एक्सरे सुविधाएं मिलेगी। -डॉ. सतीश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर

--
मशीन खराब होने से मरीजों को जांच के लिए दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। अस्पताल में ही एक्सरे की सुविधा बहाल होने से मरीजों को राहत मिलेगी। -मखन लाल, तीमारदार

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक्सरे जैसी जरूरी जांच सुविधा लंबे समय तक बंद नहीं रहनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को मशीन की मरम्मत करवाकर सुविधा बहाल करनी चाहिए। -अजीत कुमार, स्थानीय निवासी


अस्पताल में एक्सरे की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। जांच करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन को जल्द मशीन ठीक करवाकर सुविधा बहाल करनी चाहिए। -कुशल कुमार, तीमारदार

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : shiv tripathi

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : shiv tripathi

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : shiv tripathi

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद

सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक्सरे रूम के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : shiv tripathi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article