{"_id":"6ad9213af5ca055dcd017057","slug":"annual-sports-competition-to-begin-today-at-the-technical-university-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1016-212815-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि में आज से शुरू होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि में आज से शुरू होगी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
Thu, 22 Oct 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 22 से 24 अक्तूबर तक होगी। इस वर्ष तकनीकी विवि की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी गौतम फार्मेसी कॉलेज हमीरपुर करेगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर करेंगे। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में तकनीकी विवि परिसर और संबंधित इंजीनियरिंग व फॉर्मेसी कॉलेजों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 10 खेल मुकाबलों को शामिल किया है।
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ उमेश राठौर ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता दोनों वर्ग (महिला व पुरुष) के लिए रहेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, बैडमिंटन, कैरम, जूडो, बॉक्स क्रिकेट, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, खो-खो और पिक्लबॉल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
कुलसचिव ने तकनीकी विवि की टीम को दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विवि परिसर की टीमों को रवाना होने से पूर्व कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर तकनीकी विवि के वित्त अधिकारी केवल कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक संजीवन मनकोटिया, उपकुलसचिव सुरेंद्र शर्मा, खेल समन्वयक डॉ. मनीष खन्ना व पल्लवी नागपाल उपस्थित रहीं।