{"_id":"6b00139d121977ffd60287b1","slug":"video-manish-sisodia-protest-dharamshala-guarantees-himachal-government-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: गारंटियां पूरी न करने पर सिसोदिया ने धर्मशाला में किया प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: गारंटियां पूरी न करने पर सिसोदिया ने धर्मशाला में किया प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:02 PM IST
Link Copied
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ धर्मशाला में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जराबर स्टेडियम में आयोजित प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच कुछ समय के लिए सड़क पर चक्का जाम भी किया गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और यातायात प्रभावित रहा।
मनीष सिसोदिया ने सरकार को गारंटियां पूरी करने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में चुनावी वादों को पूरा नहीं किया गया तो शिमला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।