उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनकर सीएम योगी आज देर शाम अपने घर पंचूर गांव पहुंचे। यहां पहुंचकर वह मां के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा कि उनकी माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट में होगा।
वहीं, उन्होंने मां सावित्री देवी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करते हुए अपनी तस्वीर साझा की और बेहद संक्षिप्त शब्दों में लिखा- मां, ओम शांति।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पोस्ट में मां को खोने का दर्द और एक बेटे की भावनाएं साफ झलकती हैं। देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले योगी इस तस्वीर में एक मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपनी मां को अंतिम विदाई देता एक बेटा नजर आते हैं। मां के जाने के बाद उनके पास अब केवल यादें और साथ बिताए अनमोल पल शेष हैं। पंचूर के पैतृक घर से लेकर मां के आशीर्वाद तक, जीवन के तमाम भावुक प्रसंग इस विदाई के साथ यादों में सिमट गए हैं।
2 of 5
घर पहुंचे योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में योगी की मां ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है।
UK Top News: सीएम योगी की माता का निधन, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, चुनावी रण में सपा का बड़ा एलान
3 of 5
घर पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। वह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर 7 मई को पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और परिजनों से मुलाकात की। 8 मई को कार्यक्रमों के बाद वह अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी का आशीर्वाद लिया था।
4 of 5
पंचूर गांव पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम योगी का अपने पैतृक गांव और परिवार से गहरा जुड़ाव रहा है। हालांकि, संन्यास लेने के बाद उनकी पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। इस साल मई में मां से हुई यह मुलाकात उनकी आखिरी मुलाकात बन गई।
5 of 5
घर पहुंचे योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया गया है।