{"_id":"6ab65cb10fafdc94d00a44c4","slug":"video-dharamshala-shri-ganesh-chaturthi-festival-at-gita-bhawan-temple-concludes-with-ganpati-visarjan-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: गीता भवन मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: गीता भवन मंदिर में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का गणपति विसर्जन के साथ समापन
जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित गीता भवन मंदिर में पिछले दस दिनों से चल रहा 20वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव शुक्रवार को गणपति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी और वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय बना रहा। गीता भवन मंदिर के पुजारी सुंदर रतन भारद्वाज ने बताया कि 14 सितंबर से आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 8 से 11 बजे तक पूजा-अर्चना, आरती और हवन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की व्यवस्था की गई। इसी दौरान मौसम खराब होने और तेज बारिश के चलते गणपति विसर्जन यात्रा को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। मौसम में सुधार होने के बाद शाम करीब चार बजे भगवान गणपति की रथ यात्रा मंदिर परिसर से विसर्जन के लिए रवाना हुई। यात्रा में सात झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और प्रभु श्रीराम सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। गणपति की रथ यात्रा कोतवाली बाजार से कचहरी होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची और इसके बाद श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। चामुंडा पहुंचने के बाद बाण गंगा में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति का विसर्जन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।