{"_id":"6ab119a770122bf711088cc6","slug":"video-veteran-cricket-tournament-at-chamba-chaugan-baaz-eleven-advances-to-the-next-round-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा :चौगान में वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता, बाज इलेवन ने अगले दाैर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा :चौगान में वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता, बाज इलेवन ने अगले दाैर में किया प्रवेश
चंबा।
ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबले में बाज इलेवन ने हिमालयन टाइगर की टीम को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबले में बाज इलेवन जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 98 रन बनाए। लक्की ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन टाइगर की टीम निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। टीम की ओर से पींकू ने नाबाद 45 रन और विनय ने 21 रन का योगदान दिया। हालांकि, टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। इस तरह बाज इलेवन जूनियर ने मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता आयोजन सचिव मेजर एससी नैयर ने मुकाबले की जानकारी देते हुए बताया कि चंबा चौगान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता के अगले चरण की तस्वीर भी स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।