{"_id":"6ac5c5a5a9f147af1f073dbe","slug":"video-sach-pass-snowfall-bairagarh-killar-road-closed-pangi-connectivity-cut-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ
Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:38 AM IST
Link Copied
चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग पर मंगलवार शाम हुई ताजा बर्फबारी के बाद आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। साच पास में लगातार हुई बर्फबारी के चलते सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही संभव नहीं रह गई।
जानकारी के अनुसार, साच पास में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बर्फबारी शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान पास में करीब 5 से 6 इंच तक ताजा बर्फबारी होने का अनुमान है।
इस वर्ष साच पास ने तीसरी बार बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।
बर्फबारी के कारण बैरागढ़ से किलाड़ (पांगी) को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यह मार्ग पांगी घाटी को चंबा मुख्यालय से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रास्तों में शामिल है।
सड़क बंद होने के कारण पांगी घाटी का संपर्क फिलहाल चंबा मुख्यालय से कट गया है। मार्ग पर बर्फ हटाने और आवाजाही बहाल करने के लिए मौसम और सड़क की स्थिति सामान्य होना जरूरी है।
साच पास में मौसम खराब होने और बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
प्रशासन ने लोगों से कहा है कि मौसम साफ होने और सड़क बहाल होने तक साच पास की तरफ सफर न करें। ऊंचाई वाले क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने और सड़क पर बर्फ जमने से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
फिलहाल साच पास पर ताजा बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है और मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।