{"_id":"6aecb7c3bd7957440002bc06","slug":"from-lilh-cm-sukhu-sounded-the-poll-bugle-for-2027-and-provided-political-reinforcement-to-local-leaders-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202196-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लिल्ह से सीएम सुक्खू ने भरी 2027 की चुनावी हुंकार, स्थानीय नेताओं को दिया सियासी संबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लिल्ह से सीएम सुक्खू ने भरी 2027 की चुनावी हुंकार, स्थानीय नेताओं को दिया सियासी संबल
Thu, 05 Nov 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में छात्रा को गले लगा प्यार जताते म
भरमौर में कांग्रेस की एकजुटता पर जोर, टिकट का फैसला हाईकमान पर छोड़ा
अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और विधायक डॉ. जनक राज पर साधा निशाना
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह में जनसभा के जरिये 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया।
उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने और आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। टिकट आवंटन पर उन्होंने साफ किया कि इसका फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।
जनसभा में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री ने जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन ललित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित भरमौरी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने ललित ठाकुर की ओर से गैर जनजातीय पंचायतों को जनजातीय दर्जा देने और होली-उतराला सड़क का मुद्दा सरकार के समक्ष उठाने का भी जिक्र किया।
वहीं, सुक्खू ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक डॉ. जनक राज पर निशाना साधते हुए भाजपा के पूर्व कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यों का उल्लेख कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। जनसभा में मुख्यमंत्री का संदेश साफ रहा। उन्होंने स्थानीय नेताओं की सक्रियता को सराहा, कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया और 2027 के चुनाव के लिए अभी से मैदान तैयार करने का संकेत दिया।