Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After the lull during Navratri, vehicle sales will pick up on Dhanteras.

Chamba News: नवरात्रों की सुस्ती के बाद धनतेरस पर दौड़ेंगी गाड़ियां

Thu, 05 Nov 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
After the lull during Navratri, vehicle sales will pick up on Dhanteras.
चंबा में बिक्री के लिए रखी गई गाड़ियां।संवाद
त्योहारी सीजन में बड़ी गाड़ियों पर चंबा के ग्राहकों का दांव, एसयूवी की ओर बढ़ा झुकाव
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग का जोर, 40 से 50 चारपहिया और 250 से 300 दोपहिया वाहन बिकने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नवरात्रों में वाहन बाजार की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, लेकिन धनतेरस और दिवाली ने कारोबारियों की उम्मीदें फिर जगा दी हैं। इस बार चंबा में छोटी गाड़ियों के मुकाबले बड़ी एसयूवी की मांग अधिक देखने को मिल रही है।
ग्राहकों ने पसंदीदा मॉडल घर ले जाने के लिए शोरूम में पहले से बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। कारोबारियों को त्योहारों तक 40 से 50 चारपहिया और 250 से 300 दोपहिया वाहनों की बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

पठानकोट व्हीकल एड के ब्रांच मैनेजर संजय पठानिया ने बताया कि उनके शोरूम में करीब 70 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। ऑल्टो और ब्रेजा की मांग अधिक है। महिंद्रा के ब्रांच मैनेजर अनूप शर्मा के अनुसार, 40 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। थार, एक्सयूवी 3एक्सओ, बोलेरो और स्कॉर्पियो एन ग्राहकों की पसंद हैं। मारुति सुजुकी नेक्सा के सेल्स मैनेजर शुभम राणा ने बताया कि 32 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। बलेनो, फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। बजाज की सेल्स मैनेजर सोनाली के अनुसार, 50 वाहनों की बुकिंग हुई है। शाह हीरो के प्रबंध निदेशक दानिश अली शाह ने भी 50 वाहनों की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी। साहिल होंडा की सेल्स मैनेजर अजीता ठाकुर ने बताया कि उनके यहां 60 वाहनों की बुकिंग हुई है। एक्टिवा, एसपी 125 और शाइन 125 ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दिवाली के शुभ मुहूर्त में होने वाली डिलीवरी से बाजार को रफ्तार मिलेगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed