{"_id":"6aecb7e54283ba93280a299a","slug":"passengers-were-boarded-onto-the-bus-but-departure-was-stalled-as-no-driver-could-be-found-chamba-news-c-88-1-cmb1002-202203-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बस में बैठाकर यात्रियों को उतारा, चालक न मिलने से अटकी रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बस में बैठाकर यात्रियों को उतारा, चालक न मिलने से अटकी रवानगी
Thu, 05 Nov 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा - भरमौर कुगती रूट की बस : संवाद
दिवाली पर घर लौट रहे यात्रियों को चंबा बस अड्डे पर हुई परेशानी, ढाई घंटे करना पड़ा अगली बस का इंतजार
सुबह 6:20 बजे भरमौर-कुगती रूट पर नहीं चली बस, चालक की तबीयत खराब होने का दिया हवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिवाली पर घर लौट रहे यात्रियों को चंबा बस अड्डे पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। सुबह 6:20 बजे भरमौर-कुगती रूट पर जाने वाली बस में यात्रियों को बैठाने के बाद चालक उपलब्ध न होने की बात कहकर नीचे उतार दिया गया। इससे धर्मशाला से सफर कर पहुंचे यात्रियों को अगली बस के लिए करीब ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा।
यात्री विशाल कुमार, आशीष कुमार, रोहित, अमन कुमार, नताशा कुमारी और मान सिंह ने बताया कि वे लंबा सफर तय कर चंबा पहुंचे थे। बस अड्डे पर निर्धारित समय की बस खड़ी देखकर उन्हें घर पहुंचने की उम्मीद जगी, लेकिन कुछ देर बाद चालक न होने की सूचना देकर उन्हें बस से उतार दिया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे चलने वाली अगली बस से उन्हें रवाना होना पड़ा।
यात्रियों ने कहा कि यदि बस के संचालन के लिए चालक उपलब्ध नहीं था तो इसकी जानकारी पहले ही देनी चाहिए थी। बस में बैठाने के बाद उतारने से उन्हें अनावश्यक परेशानी हुई। भरमौर और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में सरकारी बसें ही आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर बसें न चलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
बस अड्डा इंचार्ज सरदार मोहम्मद ने बताया कि चालक की तबीयत खराब होने के कारण सुबह 6:20 बजे बस रवाना नहीं हो सकी। यात्रियों को सुबह नौ बजे की अगली बस से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया।
--