{"_id":"6b04115b56fe33424709cdc6","slug":"video-malangan-seven-families-road-connectivity-problem-jhandutta-bilaspur-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: सात परिवारों के लिए सड़क बनी सपना, मरीजों को उठाकर पहुंचाना पड़ता है मुख्य सड़क तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: सात परिवारों के लिए सड़क बनी सपना, मरीजों को उठाकर पहुंचाना पड़ता है मुख्य सड़क तक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:41 PM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत मलांगण के सात परिवार आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। गांव तक सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को रोजाना करीब एक किलोमीटर पैदल सफर कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब परिवार में कोई बीमार पड़ जाए या बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की जरूरत हो। ऐसी स्थिति में मरीज को उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है। कैप्टन मुख्तियार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमंडलीय अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा को शिकायत पत्र सौंपकर रास्ते की समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव में एक प्राचीन रास्ता मौजूद है, लेकिन कुछ लोगों ने कथित तौर पर इस रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसके चलते सात परिवारों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। रास्ता बंद होने और सड़क सुविधा न मिलने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, समस्या का सबसे गंभीर पहलू आपातकालीन स्थिति में सामने आता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए या शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ हो, तो उसे चारपाई या अन्य साधनों से उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रतिदिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी पशु की मृत्यु होने पर उसके शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए करीब 20 लोगों की जरूरत पड़ती है। इससे सड़क सुविधा के अभाव में ग्रामीणों की कठिनाइयों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजकर प्राचीन रास्ते की स्थिति स्पष्ट की जाए और सात परिवारों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
उधर, उपमंडलीय अधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता उनसे मिले हैं। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।