{"_id":"6a325ba51c5ed2a26b0ec684","slug":"video-ghumarwin-nagar-parishad-election-delay-bjp-warning-protest-rajendra-garg-bilaspur-news-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग बोले- दो दिनों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग बोले- दो दिनों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ तो एसडीएम कार्यालय के बाहर देंगे धरना
Ankesh Dogra
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:02 PM IST
Link Copied
नगर परिषद घुमारवीं में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रहा है। घुमारवीं में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत नहीं है, इसलिए वह चुनाव प्रक्रिया में देरी करवाकर सत्ता और धनबल के माध्यम से भाजपा पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि नगर परिषद चुनाव संपन्न हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव प्रक्रिया को लगातार टाला जा रहा है, उससे प्रशासन की मंशा पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा पार्षदों से संपर्क कर उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के सभी पार्षद एकजुट हैं और किसी भी प्रकार के दबाव अथवा लालच में आने वाले नहीं हैं। राजेंद्र गर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो भाजपा अपने सभी निर्वाचित पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय घुमारवीं के बाहर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।