फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lock on the public toilet near Seer Khad Bridge.

Bilaspur News: सीर खड्ड पुल के पास सार्वजनिक शौचालय पर लगा ताला

Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lock on the public toilet near Seer Khad Bridge.
सीरखड्ड पुल के समीप सार्वजनिक शौचालय पर लटका ताला। संवाद
महिलाओं, बुजुर्गों और यात्रियों को दिक्कत, पानी की टंकियों की लीकेज से परिसर में फैल रहा कीचड़
विज्ञापन

शौचालय बंद रहने से खुले में शौच करने को मजबूर लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत सीर खड्ड पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-103 के किनारे बना सार्वजनिक शौचालय कुछ समय तक बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शौचालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सार्वजनिक सुविधा के बंद रहने से नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठे।
सीर खड्ड पुल के पास स्थित यह शौचालय स्थानीय लोगों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। शौचालय बंद होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। स्थानीय लोगों ने शौचालय को नियमित रूप से खुला रखने के साथ इसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, शौचालय की छत पर रखी पानी की टंकियों से पानी लीक होने के कारण आसपास पानी जमा हो रहा है। इससे परिसर में कीचड़ और गंदगी फैल रही है। लोगों को शौचालय तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पानी की टंकियों की लीकेज को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या पहले ही सीमित है। दकड़ी चौक के समीप एक सार्वजनिक शौचालय है, जबकि दूसरा सीर खड्ड पुल के पास है। ऐसे में उपलब्ध सुविधा के बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।

नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय की सफाई और रखरखाव के लिए तैनात कर्मचारी के बीमार होने के कारण इसे बंद करना पड़ा था। कर्मचारी के अभाव में शौचालय के अंदर गंदगी फैलने की आशंका थी। अब शौचालय खोल दिया गया है और नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed