{"_id":"6a97d68006d6fb8a05082eec","slug":"video-bilaspur-sandeep-sankhyan-launches-a-verbal-attack-on-mp-anurag-thakur-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: संदीप सांख्यान ने सांसद अनुराग ठाकुर पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: संदीप सांख्यान ने सांसद अनुराग ठाकुर पर बोला जुबानी हमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि अनुराग ठाकुर प्रदेश में कांग्रेस सरकार और केंद्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घेरने का काम करते हैं, लेकिन अपनी सांसद निधि और क्षेत्र के विकास को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करते।
सांख्यान ने कहा कि पांच बार के सांसद और केंद्र में पूर्व मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि उनकी सांसद निधि जनहित में खर्च करने में कमी क्यों रह गई। उन्होंने कहा कि जनता यह भी जानना चाहती है कि लंबे राजनीतिक कार्यकाल में हिमाचल और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए उनकी बड़ी उपलब्धियां क्या रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद प्रदेश के हितों से जुड़े राजस्व घाटा अनुदान, जीएसटी अनुदान और पुरानी पेंशन योजना से जुड़े कर्मचारियों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी आवाज नहीं उठाते। सांख्यान ने केंद्र सरकार पर देश का कर्ज बढ़ने का आरोप लगाते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मर्यादाओं की बात करते हैं, लेकिन राम मंदिर चंदा प्रकरण, बेरोजगारी और हिमाचल के भाखड़ा व पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दों पर चुप क्यों हैं। सांख्यान ने कहा कि कांग्रेस को कोसने से सांसद अपनी जनता के प्रति जवाबदेही से नहीं बच सकते। जनता पांच बार के सांसद से उनके कार्यों का जवाब चाहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।