{"_id":"6a97c40bd13b29f53a0d455d","slug":"video-bilaspur-massive-boulder-falls-from-hillside-at-nalwar-cow-killed-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नलवाड़ में पहाड़ी से गिरा भारी भरकम पत्थर, गाय की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नलवाड़ में पहाड़ी से गिरा भारी भरकम पत्थर, गाय की मौत
ग्राम पंचायत जुखाला के नलवाड़ गांव में देर रात पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर गिरने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि बछड़ी घायल हो गई। पत्थर की चपेट में आने से टोका मशीन और उसकी मोटर भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत जुखाला की उपप्रधान रूपा शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के दौरान रात करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच नलवाड़ गांव में बड़ी पहाड़ी से अचानक भारी पत्थर नीचे आ गिरा। नीचे आते समय पत्थर दो-तीन पेड़ों से टकराया, जिससे उसकी रफ्तार कुछ कम हुई। इसके बावजूद पत्थर ने वहां लगी टोका मशीन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और उसकी मोटर भी टूट गई। पत्थर की चपेट में आने से मौके पर बंधी गाय की दबकर मौत हो गई। वहीं दूसरे पशुओं की टांगों में चोट आई है। घटना का पता चलते ही आसपास के परिवार मौके पर पहुंचे और पशुओं को सुरक्षित निकालने में जुट गए। पशु शाला में करीब 8-10 भैंसें भी मौजूद थीं। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और दूसरे परिवार की जगह पर बांधा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पशुओं के लिए वहां तिरपाल समेत अन्य जरूरी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल तिरपाल और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। रूपा शर्मा ने कहा कि पहाड़ी से अभी और पत्थर गिरने की आशंका बनी हुई है। नलवाड़ में पहाड़ी के नीचे रह रहे चार-पांच परिवारों को खतरा है। बारिश बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने डीसी और प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और परिवारों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।