फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife and mother-in-law lash out at husband outside BK Hospital

सचिन ने भागकर बचाई जान: पति पर बरसी पत्नी-सास की जोड़ी, अस्पताल के बाहर थप्पड़-लात की बरसात; वीडियो वायरल

Wed, 02 Sep 2026 07:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 07:08 PM IST
सार

चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि एक सितंबर को दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता कराया गया था और अलग-अलग रहने की बात तय हुई थी। बुधवार को फिर विवाद हुआ। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Wife and mother-in-law lash out at husband outside BK Hospital
पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर की पति की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल के बाहर बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर पति पर थप्पड़ और लात-घूंसे बरसा दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। विवाद के बाद अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की शिकायत एनआईटी नंबर-3 पुलिस चौकी में दी गई है।

विज्ञापन


पत्नी पर बना रहा था पांच लाख रुपये लाने का दबाव
राहुल कॉलोनी निवासी नीतू ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2025 में कॉलोनी निवासी सचिन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे पैसों के लिए परेशान करता था और मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाता था। नीतू का यह भी आरोप है कि सचिन दूसरी पैसे वाली लड़की से शादी करने की बात कहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पति पर लगाया मां को पीटने का आरोप
नीतू के अनुसार, उसके पति ने उसकी मां को धोखे से बुलाकर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मां का मेडिकल कराने बीके अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि सचिन भी अस्पताल पहुंच गया और वहां दोबारा विवाद हो गया।

विज्ञापन

पुलिस बोली- हमने करा दिया था समझौता
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि एक सितंबर को दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर समझौता कराया गया था और अलग-अलग रहने की बात तय हुई थी। बुधवार को फिर विवाद हुआ। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed