{"_id":"6af16bd15dd94ee089076200","slug":"video-bilaspur-kalar-village-house-fire-diwali-night-loss-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: दिवाली की रात कलर गांव में मकान में लगी आग, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: दिवाली की रात कलर गांव में मकान में लगी आग, डेढ़ लाख रुपये का नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 12:14 PM IST
Link Copied
दिवाली की रात झंडूता उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत औहर के कलर गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना से घर में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और आसपास की करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति को जलने से बचा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन भाग सिंह ने बताया कि रविवार रात 9 बजकर 29 मिनट पर मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उप अग्निशमन केंद्र झंडूता से चार कर्मचारियों की टीम अग्निशमन वाहन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल अग्निशमन केंद्र से करीब 24 किलोमीटर दूर था। इसके बावजूद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आग को आसपास की संपत्ति तक फैलने से रोक दिया गया।
लीडिंग फायरमैन के अनुसार आगजनी में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है, जबकि अग्निशमन विभाग की तत्परता से लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति सुरक्षित बचा ली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।