{"_id":"6aec8524d48e90239b03c122","slug":"video-bilaspur-india-b-wins-under-19-womens-t20-challenger-trophy-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: इंडिया बी ने जीती अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: इंडिया बी ने जीती अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में खेली गई अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी पर इंडिया बी ने कब्जा जमा लिया। वीरवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडिया बी ने इंडिया ए को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंडिया डी ने इंडिया सी को सात विकेट से पराजित किया। फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करने वाली वेंकटेश प्रतीक्षा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि आर्या पोंगडे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। दीया यादव ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली। कप्तान इरा जाधव ने 18, श्रेया चवान ने 14, निधि महतो और नित्या ब्रह्मक्षत्रीय ने 12-12 और गुरलीन कौर ने 11 रन बनाए। इंडिया बी की ओर से इशिका दीपक ने दो विकेट लिए, जबकि पलक सिंह, गौरी गोयल, दानु और महक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया बी ने 19.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। वेंकटेश प्रतीक्षा ने 45 रन की अहम पारी खेली। आर्या पोंगडे ने 21, अर्चना ने 22 और पलक ने 15 रन का योगदान दिया। इंडिया ए की ओर से अनादि ने तीन विकेट झटके, जबकि मैत्री, नित्या ब्रह्मक्षत्रीय और निधि महतो को एक-एक विकेट मिला।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में इंडिया सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 131 रन बनाए। श्रद्धा नबीरा और भाविका अहिरे ने 43-43 रन बनाए। अहाना शर्मा ने 21 और पूर्वा सिवाच ने 12 रन का योगदान दिया। इंडिया डी की ओर से ए परमार ने तीन, कनिका नेगी ने दो और निशिता ने एक विकेट हासिल किया।
जवाब में इंडिया डी ने कप्तान ईश्वरी अवसारे की शानदार 55 रन की पारी की बदौलत 14.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ईश्वरी ने 33 गेंदों का सामना किया। दीक्षा ने 45 और गुणसखी ने 13 रन बनाए। इंडिया सी की ओर से रिशिका ने दो और अवनि ने एक विकेट लिया।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विनय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता टीम इंडिया बी को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।