Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS will now test for mutations in four genes associated with thyroid cancer.

Bilaspur News: एम्स में अब थायरॉइड कैंसर के चार जीन में म्यूटेशन की होगी जांच

Mon, 30 Nov 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will now test for mutations in four genes associated with thyroid cancer.
विशेष किट खरीदने के लिए टेंडर जारी, गांठ के सैंपल से कैंसर से जुड़े आनुवंशिक बदलावों का चलेगा पता
विज्ञापन

एफएनए सैंपल की रियल टाइम पीसीआर तकनीक से होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। थायरॉइड में गांठ होने पर कैंसर की आशंका का पता लगाने के लिए एम्स बिलासपुर जांच सुविधा को मजबूत करने जा रहा है। संस्थान में विशेष मल्टी-जीन थायरॉइड कैंसर म्यूटेशन डिटेक्शन किट खरीदी जाएगी। इसके लिए एम्स प्रबंधन ने आधिकारिक वेबसाइट पर टेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक आपूर्तिकर्ता 15 दिसंबर तक अपने कोटेशन जमा कर सकेंगे। इस किट से थायरॉइड कैंसर से जुड़े चार प्रमुख जीन में आनुवंशिक बदलाव (म्यूटेशन) की पहचान की जा सकेगी। इससे चिकित्सकों को मरीजों की गांठ के सैंपल में कैंसर से जुड़े म्यूटेशन की मौजूदगी का पता लगाने और बीमारी का आकलन करने में अतिरिक्त मदद मिलेगी। प्रस्तावित किट से चार जीन बीआरएएफ, एनआरएएस, एचआरएएस और केआरएएस में होने वाले म्यूटेशन की पहचान की जा सकेगी। इसमें बीआरएएफ वी600ई म्यूटेशन की पहचान अनिवार्य रखी गई है। जांच के लिए थायरॉइड की गांठ से फाइन नीडल एस्पिरेशन (एफएनए) के माध्यम से लिए गए सैंपल से प्राप्त डीएनए का इस्तेमाल होगा। इसकी जांच रियल टाइम पीसीआर तकनीक से की जाएगी।
थायरॉइड में गांठ होने पर हर मामले में कैंसर की पुष्टि नहीं होती। ऐसे में गांठ की प्रकृति का आकलन करने के लिए चिकित्सकों को विभिन्न जांचों की जरूरत पड़ती है। प्रस्तावित किट से चार प्रमुख जीन में कैंसर से जुड़े हॉटस्पॉट म्यूटेशन की पहचान हो सकेगी। हालांकि, यह जांच कैंसर की अंतिम पुष्टि का विकल्प नहीं होगी। इसके परिणामों को अन्य जांचों और चिकित्सकीय निष्कर्षों के साथ देखा जाएगा।
विज्ञापन

एक किट से कम से कम 40 रिएक्शन की क्षमता जरूरी
संस्थान ने किट की जांच क्षमता और गुणवत्ता को खरीद प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रखा है। एक किट से कम से कम 40 रिएक्शन करने की क्षमता अनिवार्य होगी। आपूर्तिकर्ता को यह भी बताना होगा कि एक मरीज के चारों जीन की पूरी प्रोफाइल तैयार करने में कितने पीसीआर वेल इस्तेमाल होंगे। साथ ही गुणवत्ता जांच और दोबारा टेस्ट की स्थिति में कितनी अतिरिक्त जांच की जा सकेंगी, इसकी जानकारी भी देनी होगी। किट में पॉजिटिव, नेगेटिव और इंटरनल रेफरेंस कंट्रोल होना जरूरी है, ताकि जांच के परिणामों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा पीसीआर मशीनों पर होगी जांच
एम्स प्रबंधन ने किट की खरीद में मौजूदा संसाधनों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया है। ऐसी किट खरीदी जाएगी, जो संस्थान में उपलब्ध रियल टाइम पीसीआर मशीनों के अनुकूल हो। इसके इस्तेमाल के लिए अलग से कोई विशेष पीसीआर मशीन खरीदने या मौजूदा उपकरणों में बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। निर्माता को मशीन की अनुकूलता, जांच प्रक्रिया, तकनीकी सेटिंग और परिणामों की व्याख्या से जुड़े प्रमाण भी उपलब्ध करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed