{"_id":"6ae5c6384d97c56395061c9d","slug":"video-bilaspur-976-athletes-to-showcase-their-sporting-talent-under-14-sports-competition-begins-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: 976 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: 976 खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा, अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) बिलासपुर में शनिवार को 41वीं अडंर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल देव शर्मा ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजेश धर्माणी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा उपनिदेशक से खिलाड़ियों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के दम पर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करें, यही उद्देश्य है। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों और एक स्पोर्ट्स हॉस्टल के लगभग 976 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर राज्य निदेशालय की ओर से संजीव कौशल और विजय चौधरी, परेड कमांडर सीआर यादव, सहायक कमांडर बलजीत सिंह सहित 12 जिलों के खेल प्रभारी उपस्थित रहे। जिला खेल प्रभारी विशाल शर्मा, शिवकुमार, कुल्लू के संजीव कुमार, कांगड़ा के दिनेश कुमार और मंडी के श्यामलाल सहित स्थानीय विद्यालय के शिक्षक और प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।