{"_id":"6afacb2cd52eeca2550e38f1","slug":"video-antibiotic-misuse-and-antimicrobial-resistance-awareness-bilaspur-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल दवाओं को बना रहा बेअसर, बिलासपुर में विशेषज्ञों ने किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल दवाओं को बना रहा बेअसर, बिलासपुर में विशेषज्ञों ने किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:51 PM IST
Link Copied
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं लेना और निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले उपचार बंद कर देना भविष्य में स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है। दवाओं के गलत इस्तेमाल से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी दवा प्रतिरोध की स्थिति पैदा होती है। इससे संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया पर दवाओं का असर कम होने लगता है और सामान्य संक्रमण का उपचार भी मुश्किल हो सकता है। लोगों को दवाओं के सही इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।
यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सोमवार को बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर स्थित बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह समारोह-2026 में कही।
दवाओं के सुरक्षित इस्तेमाल में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका
मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। डॉक्टर की ओर से दवा लिखे जाने के बाद मरीज को उसकी सही खुराक, सेवन का समय और जरूरी सावधानियों की जानकारी देना भी फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाएं उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मरीजों को सुरक्षित तरीके से दवाओं का सेवन करने के लिए परामर्श भी देते हैं। आम लोगों को दवाओं के तकनीकी पहलुओं की पूरी जानकारी नहीं होती। ऐसे में फार्मासिस्ट सरल भाषा में उन्हें जरूरी बातें समझाकर उपचार को सुरक्षित बनाने में योगदान देते हैं।
फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की थीम 'स्वस्थ भारत : एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध का मुकाबला' रखी गई थी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 1400 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रदेश के सभी 36 फार्मेसी कॉलेजों में सात अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों ने राज्यस्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राजेश धर्माणी ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को किताबी और सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुभवों से विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र की चुनौतियों और जिम्मेदारियों को समझने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटू एम. पटेल, प्रदेश संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा, सह-संयोजक संजीव पंडित और डॉ. कमलेश नायक, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. विनय पंडित, हेमंत शर्मा, राजेश कुमार और सुरेंद्र नड्डा सहित फार्मेसी क्षेत्र के पदाधिकारी, विशेषज्ञ, कॉलेज प्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और विभिन्न जिलों से आए फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।