{"_id":"67602b1dce53423c7e0cdd65","slug":"electricity-consumers-should-get-e-kyc-done-in-barathi-by-31st-december-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128447-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं में 31 दिसंबर तक विद्युत उपभोक्ता कराएं ई केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं में 31 दिसंबर तक विद्युत उपभोक्ता कराएं ई केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
Link Copied
-बोर्ड ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बढ़ाई तिथि -ई केवाईसी न कराने पर बिजली पर मिलने वाले लाभों से रहना पड़ेगा वंचित
संवाद न्यूज एजेंसी बरठीं (बिलासपुर)। विद्युत उपमंडल बरठीं के उपभोक्ताओं के विद्युत मीटरों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए ई केवाईसी प्रक्रिया 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। उपभोक्ता अगर ई केवाईसी नहीं कराते हैं तो उन्हें बिजली पर मिलने वाले लाभों से वंचित रहना पड़ेगा। सहायक अभियंता हरबंश लाल शर्मा ने बताया कि उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं की ई केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई है। कुछ उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने मीटर खातों को आधार व मोबाइल से नहीं जोड़ा है। उन्होंने बताया कि जिनकी ई केवाईसी नहीं होगी उनको बिजली से मिलने वाले लाभों से वंचित रहना पड़ेगा। इसलिए उन्होंने अब 31 दिसंबर तक अंतिम तिथि तय कर दी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है विद्युत कार्यालय बरठीं में 31 दिसंबर से पहले अपनी ई केवाईसी करवाएं ताकि सभी सुविधाएं उनको मिल सके। उपभोक्ताओं को ई केवाईसी प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड, राशन कार्ड और बिजली का कोई नया या पुराना बिल प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इसके साथ ही आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। जो उपभोक्ता किसी कारण मीटर रीडर से ई केवाईसी नहीं करवा पाएंगे वे उपभोक्ता विद्युत उपमंडल बरठीं कार्यालय में पहुंचकर केवाईसी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया विद्युत उपभोक्ताओं के लाभ के लिए चलाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।