Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   No relief from toxic air; AQI at 222

Yamuna Nagar News: जहरीली हवा से राहत नहीं, एक्यूआई 222

Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
No relief from toxic air; AQI at 222
दिवाली पर की गई आतिशबाजी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर तीसरे दिन भी जिले की हवा में दिखाई दिया। मंगलवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 344 तक पहुंच गया था। बुधवार को इसमें कुछ गिरावट दर्ज की गई और शाम चार बजे यह 222 पर आ गया। प्रदूषण का स्तर कम होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बनी हुई है। बुधवार को हवा में पीएम 2.5 का स्तर 329 और पीएम 10 का स्तर 213 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। दिवाली पर लोगों ने जमकर पटाखे चलाए और आतिशबाजी की। इससे जिले की हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया।
दिवाली की रात एक्यूआई 500 तक पहुंच गया था। इसके बाद सोमवार सुबह यह करीब 300 दर्ज किया गया। सोमवार को भी कई स्थानों पर पटाखेबाजी जारी रही, जिसका असर मंगलवार को देखने को मिला और एक्यूआई बढ़कर 344 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

पटाखों का असर कितना तेजी से हवा की गुणवत्ता बिगाड़ता है, इसका अंदाजा रविवार शाम के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। रविवार शाम सात बजे एक्यूआई करीब 229 था। पटाखेबाजी शुरू होने के बाद महज एक घंटे में यह बढ़कर 349 पर पहुंच गया। रात नौ बजे तक एक्यूआई 410 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हवा में पीएम 10 का स्तर भी 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था। प्रशासन की ओर से केवल ग्रीन पटाखे बेचने और चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन इन आदेशों का खास असर दिखाई नहीं दिया। करवाचौथ से ही जिले में पटाखे चलाए जा रहे हैं। दिवाली के दिन भी कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी हुई।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्रीन पटाखों से प्रदूषण नहीं होता, इसलिए सरकार इन पर जोर दे रही है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे दूसरे पटाखे चलाते हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश, खुजली और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed