{"_id":"6aabc2c3e8863b59d806ed09","slug":"video-panic-in-yamunanagar-over-gangster-threats-former-mla-dilbag-singh-seeks-security-from-the-sp-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में गैंगस्टर धमकियों से दहशत, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने एसपी से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में गैंगस्टर धमकियों से दहशत, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने एसपी से मांगी सुरक्षा
कथित गैंगस्टर धमकियों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व इनेलो विधायक एवं अभय सिंह चौटाला के समधी दिलबाग सिंह ने लगातार मिल रही धमकियों को लेकर बुधवार को यमुनानगर के एसपी से मुलाकात की। उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
दिलबाग सिंह ने दावा किया कि करीब 80 ऐसे लोगों को वह जानते हैं, जिन्हें गैंगस्टरों की ओर से किसी न किसी रूप में धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो लोगों में भय का माहौल और बढ़ सकता है।
एसपी से मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों और पार्टी के कुछ सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखीं। पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न मामलों में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई।
हरभजन सिंह जैदी हत्याकांड पर भी हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान हरभजन सिंह जैदी हत्याकांड की जांच को लेकर भी जानकारी दी गई। एसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें हरसंभव प्रयास कर रही हैं। जांच में स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के संभावित कनेक्शनों समेत सभी पहलुओं को गंभीरता से देखा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, हत्याकांड के बाद कुछ लोगों को धमकियां मिलने की शिकायत सामने आई है। पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार संबंधित लोगों की थ्रेट असेसमेंट की जा रही है। अब तक पांच लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है।
फैक्ट्री पर फायरिंग का मामला भी उठाया
हाल के महीनों में दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। एक गैंग की ओर से इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा भी सामने आया था।
मुलाकात के दौरान दिलबाग सिंह ने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधते हुए शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। अब पुलिस की जांच में धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और इन मामलों में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।