Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In Yamunanagar, the ACB caught a patwari’s personal assistant red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000.

यमुनानगर में पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

Mon, 02 Nov 2026 06:22 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:22 PM IST
In Yamunanagar, the ACB caught a patwari’s personal assistant red-handed while accepting a bribe of Rs 10,000.
यमुनानगर में पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा यमुनानगर, 2 नवंबर। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यमुनानगर जिले की व्यासपुर तहसील में हलका पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव फकीर माजरा, व्यासपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की कृषि भूमि का इंतकाल उसके नाम दर्ज कराने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी यूनिट यमुनानगर को दी शिकायत में बताया कि हलका पटवारी संजीव कुमार का निजी सहायक नरेंद्र कुमार उसकी कृषि भूमि का इंतकाल दर्ज कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। इसके बाद एसीबी की टीम ने व्यासपुर तहसील स्थित पटवारी कार्यालय में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। इंस्पेक्टर तेजपाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई एसीबी यूनिट यमुनानगर की टीम ने इंस्पेक्टर तेजपाल के नेतृत्व में की। गिरफ्तार नरेंद्र कुमार गांव फकीर माजरा, व्यासपुर का निवासी है और हलका पटवारी संजीव कुमार के निजी सहायक के तौर पर कार्य कर रहा था। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज एसीबी ने इस मामले में थाना एसवी एंड एसीबी पंचकूला में एफआईआर नंबर 16, दिनांक 2 नवंबर 2026 को दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है। रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या उसकी ओर से काम करने वाला व्यक्ति सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत 'सतर्क हरियाणा' मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शिमला में खिली धूप, हल्के बादल भी, दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

02 Nov 2026

मोगा पुलिस ने गांव दौलेवाला में नशा सेवन का अड्डा बनी खस्ताहाल इमारत को गिराया

मंडी: लडभड़ोल के विकास के लिए जोगिंदर नगर विकास मंच ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री को सौंपी 24 मांगों की सूची

02 Nov 2026

अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ का सीएम मान पर तीखा हमला, पूछा-क्या अबोहर पंजाब का हिस्सा नहीं?

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत संत सम्मेलन आयोजित, संतों ने रखे विचार

02 Nov 2026
विज्ञापन

मांगों को लेकर दून अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, पुरानी बिल्डिंग परिसर में किया प्रदर्शन

02 Nov 2026

हरदा: विपक्ष के खिलाफ भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ' पैदल मार्च आज, 10 हजार लोगों के साथ सड़क पर उतरेगी पार्टी

02 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: विश्व प्रसिद्ध अहोई अष्टमी का पर्व पर राधाकुंड के पवित्र कुंड में रात में 12 बजे स्नान करते है।

02 Nov 2026

VIDEO: जगनेर के एसडीओ पर अभद्र व्यवहार का आरोप, वीडियो वायरल।

02 Nov 2026

Video: अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।

02 Nov 2026

Video: त्योहारों से पूर्व अलीगंज में उतरी पुलिस, एसएसपी ने फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था।

02 Nov 2026

VIDEO: प्रगतिशील जाट महासभा के सम्मेलन में समाज की एकता पर जोर,महापुरुषों के नाम पर सड़क और चौराहों के नामकरण की मांग।

02 Nov 2026

VIDEO: 14वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत।

02 Nov 2026

VIDEO: कांग्रेस ने किया पटेल के योगदान और इंदिरा के बलिदान को याद।

02 Nov 2026

VIDEO: वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में पहुंचे मथुरा से हजारों कांग्रेसी।

02 Nov 2026

VIDEO: विधिक सहायता शिविर में 285 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।

02 Nov 2026

VIDEO: अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल में बीएसए कॉलेज ने रचा इतिहास।

02 Nov 2026

VIDEO: दक्षिण भारतीय रंगनाथ मंदिर का स्वर्ण जड़ित 50 फीट ऊंचे गरुड़ ध्वज स्तम्भ का होगा पुनरुद्धार।

02 Nov 2026

VIDEO: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ से ट्रेनों में बढ़ी मुश्किलें, यात्री रहे परेशान।

02 Nov 2026

VIDEO: योद्धा चौक के पास निकला आठ फीट का अजगर, मचा हड़कंप।

02 Nov 2026

VIDEO: खादी के परिधानों में युवतियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

02 Nov 2026

VIDEO: ड्यूटी के बाद चैंबर में सोफे पर मृत मिले रेल अफसर, चार माह पहले हुआ था प्रमोशन; साथियों से कही थी ये बात

02 Nov 2026

VIDEO: पुलिस लाइन में यातायात माह के शुभारंभ पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने फीता काटकर शुरुआत की

02 Nov 2026

VIDEO: खैरगढ़ में खेत में मरणासन्न मिली किशोरी से हुआ था दुष्कर्म, दो सगे भाई गिरफ्तार

02 Nov 2026

VIDEO: एयरपोर्ट के लाउंज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा होल्डिंग एरिया

02 Nov 2026

VIDEO: करवा चौथ पर सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं, सामूहिक पूजन में दिखा उत्साह

02 Nov 2026

वीडियो: सितारगंज चीनी मिल श्रमिकों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक धरना, महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत

02 Nov 2026

दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने उठाई आवाज

02 Nov 2026

वीडियो: चंपावत जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

02 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed