{"_id":"6aef81c74d33e8d3c108227d","slug":"diwali-excitement-people-shopped-to-their-hearts-content-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165819-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिवाली का उत्साह, लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिवाली का उत्साह, लोगों ने जमकर की खरीदारी
Sun, 08 Nov 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर्व के लिए सजावटी सामान की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। छोटी दिवाली पर शनिवार को बाजार की हर दुकान पर लोगों की भीड़ रही। मध्यरात्रि तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। इससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। दो दिन में 700 करोड़ के कारोबार का आकलन जताया जा रहा है।
शहर सहित कस्बों के बाजार में सुबह से देर रात तक खरीदारी का दौर चला। व्यापारियों ने कहा कि अपेक्षाओं के अनुरूप अत्यंत शुभ रहा। बर्तन, कार, बाइक, स्कूटर, इलेक्ट्रॉनिक, जेवर, मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान की जमकर बिक्री हुई। व्यापारियों ने कहा कि रविवार को भी इसी तरह माहौल रहेगा।
शहर के रेलवे स्टेशन रोड, पालिका बाजार, मीराबाई बाजार, न्यू मार्केट, खेड़ा बाजार, पुराना रादौर रोड, पुराना हमीदा, कैंप, आईटीआई, जगाधरी वर्कशॉप, वर्कशॉप रोड, पेपर मिल गेट, शहीद भगत सिंह, मॉडल टाउन, छोटी लाइन, जगाधरी, रेलवे रोड बाजार, सनातन धर्म चौक, पत्थरों वाला बाजार, देवी भवन बाजार, खेड़ा बाजार तमाम स्थानों पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
ऑटोमोबाइल एजेंसियों के प्रबंधक अमित कांबोज, रवि गर्ग, जितेंद्र आहूजा सहित अन्यों बताया कि दिवाली पर वाहनों की बिक्री अच्छी रही। लोगों ने दिवाली के लिए ऑर्डर बुक किए हैं। सभी को अपने मुहूर्त और दिवाली के दिन ही डिलीवरी चाहिए। ऐसे में ग्राहकों के लिए डिलीवरी ऑर्डर तैयार करने में व्यस्त हैं।
जगविद्या ज्वेलर्स के मोहित गौरी, आनंद ज्वेलर्स के हर्ष, अशोक ज्वेलर्स के मैनेजर राजेश सैनी और जैन संस ज्वेलर्स के पुनीत जैन ने स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों के साथ सोने-चांदी की खूब बिक्री हुई। सिक्के, लक्ष्मी-गणेश, चरण पादुका, सिंहासन सहित अन्य पूजन सामग्री की काफी मांग रही।
पूजन सामग्री की जमकर बिक्री
दिवाली पर पंसारी की दुकानों पर भारी जमावड़ा देखने को मिला। मान्यताओं के अनुसार कमल गट्टा, गोमती चक्र, सुपारी, लॉन्ग, कपूर, इलायची, काले तिल, जायफल, नारियल, गिरि खोपा सहित अन्य पूजन सामग्रियां खरीदने के लिए दिन भर भीड़ जुटी रही। इसके अलावा स्टील, चांदी के साथ मिट्टी की मूर्तियां, हटड़ी, कलश, मिट्टी के दीये, इलेक्ट्रॉनिक दीये, लड़ियां, बंदनवार, फूल, फल, झालर, ऑर्टिफिशियल फ्लावर सहित अन्य सामान की खूब बिक्री हुई।
बड़े टीवी, साइड डोर फ्रिज के लिए कतार
आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों ने ग्राहकों को खूब लुभाया। जगाधरी रोड बाजार, मॉडल टाउन, प्यारा चौक, रेलवे स्टेशन रोड बाजार, पेपर मिल गेट, जगाधरी वर्कशॉप, रादौर रोड कैंप, गांधीनगर, चांदपुर, आईटीआई, विष्णुनगर, कांसापुर, भाई कन्हैया साहिब चौक, देवी भवन बाजार, रेलवे रोड बाजार, पत्थरों वाला बाजार सहित तमाम स्थानों पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। कारोबारी कर्ण गर्ग, जोगराज ने बताया कि फ्रंट डोर वॉशिंग मशीन, वॉयस रिकॉर्ड वाले टीवी, 55 से इंच बड़े टीवी, साइड डोर फ्रिज, गूगल टीवी इत्यादि लोगों की पहली पसंद रहे।