Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Burn ward set up at the District Civil Hospital

Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया बर्न वार्ड

Sun, 08 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Burn ward set up at the District Civil Hospital
जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली पर पटाखे चलाते समय आग से झुलसने और आंखों में चोट लगने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिवाली के मद्देनजर जिला नागरिक अस्पताल में बर्न वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी में डॉक्टरों की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि इमरजेंसी को अलर्ट पर रखा है और डॉक्टरों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल के साथ उप जिला अस्पताल जगाधरी में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। दोनों अस्पतालों में सर्जन नियुक्त किए गए हैं, जो जरूरत पड़ने पर फोन कॉल पर भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

पटाखों से हाथ, पैर, चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों के झुलसने के मामलों में मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध करवाने के लिए बर्न वार्ड तैयार किया गया है। आंखों में पटाखों की चिंगारी जाने या चोट लगने की स्थिति में भी उपचार की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने केवल जिला मुख्यालय तक ही तैयारियां सीमित नहीं रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आपात स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। गंभीर हालत वाले मरीजों को जरूरत के अनुसार बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।
डॉ. मंगला ने बताया कि दिवाली पर पटाखों से जलने और आंखों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिला नागरिक अस्पताल और उप जिला अस्पताल जगाधरी दोनों जगह सर्जन नियुक्त हैं। वे फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत उपचार दिया जा सके।

इन नंबरों पर ले सकते हैं जानकारी
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी से संबंधित जानकारी के लिए 01732-231608 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, सीटी स्कैन से संबंधित जानकारी के लिए 7082403243 और 70821117411 नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed