Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In Yamunanagar, a tractor-trolley loaded with stubble hit a motorcycle, resulting in the deaths of two young men.

यमुनानगर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Sat, 07 Nov 2026 09:11 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:11 PM IST
In Yamunanagar, a tractor-trolley loaded with stubble hit a motorcycle, resulting in the deaths of two young men.
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव ढाकवाला के पास शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव डारपुर निवासी 24 वर्षीय सुनील और 27 वर्षीय कृष्ण के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गांव डारपुर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उसका भाई सुनील और उनके घर से थोड़ी दूरी पर रहने वाला कृष्ण ट्राली से लकड़ी उतारने का काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों सुनील की बाइक पर काम के लिए निकले थे। दिनभर काम करने के बाद देर शाम दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे ढाकवाला गांव के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे तो पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर पहुंचाया अस्पताल: हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों युवकों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा तो तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सीएचसी छछरौली पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक की लहर: एक ही गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिलते ही डारपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एसडीएम बोले- लवी मेले में सबलेटिंग रोकने के लिए निरीक्षण दल करेगा निगरानी

07 Nov 2026

भिवानी में चलती गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप

07 Nov 2026

हमीरपुर: ट्राला स्टैंड के समीप सजे पटाखों के स्टॉल, अस्थायी बाजार में रौनक

संतकबीरनगर: त्योहारों की सुरक्षा परखने सड़क पर उतरे एसपी

07 Nov 2026

सीहोर: मिट्टी के दीप बनाने वालों की जिंदगी में अंधेरा, 25 दीपक 20 रुपये में बेचने को मजबूर कारीगर

07 Nov 2026
विज्ञापन

कानपुर: एसी कोच की चादरें तानकर सीट पर कब्जा, सीमांचल एक्सप्रेस में यात्रियों से वसूले जा रहे 500

07 Nov 2026

कानपुर: लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और बाइक की भिड़ंत

07 Nov 2026
विज्ञापन

दमोह: पटाखा बाजार में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले तो होगी कार्रवाई, एसपी ने दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

07 Nov 2026

बहादुरगढ़ में पटाखे जब्त करने पहुंची नगर परिषद टीम पर दुकानदारों और लोगों का धावा, ट्रॉली से लूट ले गए जब्त पटाखे

वीडियो: दिवाली से पहले 116 जरूरतमंद परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटी आर्थिक सहायता

07 Nov 2026

एमपी: खेरमाई रोड पर गद्दे-फोम के गोदाम में लगी आग, 11 दमकल गाड़ियों ने पूरी रात की मशक्कत, लाखों का सामान खाक

07 Nov 2026

पंजाब से पकड़े दो बड़े चिट्टा सप्लायर, ननखड़ी का बलबीर अमृतसर से गिरफ्तार

07 Nov 2026

सीतापुर में सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत, चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार; एक के बेटे का इंतजार

07 Nov 2026

जगरांव में बच्चों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे, ये है कारण

07 Nov 2026

लुधियाना में दीपावली की खरीदारी में जुटे लोग

07 Nov 2026

दिवाली पर पूजा के लिए चंडीगढ़ के कालीबाड़ी में बन रहीं मां काली की मूर्तियां

सागर: सूबेदार वाड़ा में विराजमान हैं महालक्ष्मी, साल में दो पर्वों पर सुबह से रात तक खुलते हैं मंदिर के कपाट

07 Nov 2026

बरेली: शातिर अफसर छह माह जिला बदर, पुलिस ने जिले की सीमा से बाहर छोड़ा

07 Nov 2026

वीडियो: डीसी ऊना ने 12 स्काउट्स एवं गाइड्स को प्रदान किए राज्यपाल पुरस्कार प्रमाणपत्र

07 Nov 2026

सागर: भूसे के ढेर में छिपाकर रखा था विस्फोटकों का जखीरा, सागर में पुलिस की छापेमारी में 30-35 पेटियां जब्त

07 Nov 2026

वीडियो: दीपावली पर्व की खरीदारी को लेकर धर्मशाला के बाजारों में रौनक

07 Nov 2026

धर्मशाला: दिवाली से पहले और बाद यात्रियों को राहत देगा एचआरटीसी, 89 बसें दे रहीं सेवाएं

07 Nov 2026

Video: दीपावली पर घर जाने की जल्दी, कैसरबाग बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

07 Nov 2026

कुमारहट्टी: पांच लाख खर्चने के बाद भी नहीं निकला पूरा पानी, कृत्रिम झील से निकासी के दावे हवा में

07 Nov 2026

सोलन: लोगों को भाए बटरफ्लाई और पीकॉक बम, कम धुएं वाले पटाखों की रही बंपर मांग

07 Nov 2026

कानपुर: दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, सेंट्रल स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं

07 Nov 2026

VIDEO: प्रदूषण से सांस रोगियों की हालत खराब, अस्थमा अटैक के मरीज बढ़े

07 Nov 2026

VIDEO: प्रदूषण से सांस रोगियों की हालत खराब, अस्थमा अटैक के मरीज बढ़े

07 Nov 2026

मोगा पुलिस ने चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को दिए गुलाब

Video: बख्शी का तालाब में संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचे डीएम, फरियादियों की सुनीं शिकायतें

07 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed