{"_id":"6af21be4873317572c080268","slug":"fires-broke-out-at-18-locations-due-to-fireworks-and-firecrackers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165869-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आतिशबाजी और पटाखों से 18 स्थानों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आतिशबाजी और पटाखों से 18 स्थानों पर लगी आग
Tue, 10 Nov 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के गोदाम में लगी आग व मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिवाली पर रविवार रात जिलेभर में हुई आतिशबाजी लोगों के लिए मुसीबत बन गई। पटाखों और आतिशबाजी से जिले में 18 जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। कहीं घर में आग लगी तो कहीं कबाड़, गोदाम और दुकान चपेट में आ गई। दमकल विभाग की गाड़ियां रातभर सड़कों पर दौड़ती रहीं। कुछ स्थानों पर लोगों ने खुद ही आग बुझा ली।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा चौक के पास एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी भेजी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली। रटौली रोड स्थित संत विहार में कबाड़ में आग लग गई। यहां सेक्टर-18 में तैनात दमकल गाड़ी को भेजा गया।
दशमेश कॉलोनी में खालसा कॉलेज रोड पर एक मकान में आग लग गई। चिट्टा मंदिर रोड पर गैस के पाइप में आग लगने की सूचना मिली। वहीं चिट्टा मंदिर के पास चिप्स के ट्रेडिंग गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर ईएसआई के पीछे खड़ी दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया। जगाधरी वर्कशॉप में गोपाल जी मंदिर के पास आतिशबाजी से एक मकान में आग लग गई। ससौली रोड पर लक्ष्मीबाई पार्क के पास बिजली के खंभे में आग लग गई। महाराणा प्रताप चौक के पास रात करीब साढ़े 11 बजे एक दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी आग लगने की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
काफी दूर तक दिखाई दीं लपटें
दिवाली की रात भगत सिंह पार्क के पास हेवल्स इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम की प्रथम मंजिल पर बने गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल दुकान की बिजली आपूर्ति बंद करवाई और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। स्थानीय निवासी मुकेश ने बताया कि रात करीब 11 बजे दुकान के ऊपर बने गोदाम से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। इस आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। दुकान मालिक को सूचना दी गई। इसके बाद डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मचारियों ने करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दिवाली की रात जिले में कुल 18 स्थानों पर आग लगने की सूचनाएं मिली थीं। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझा ली। - कपिल कुमार, जिला दमकल अधिकारी।