फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers in Yamunanagar, upset over delays in paddy procurement and portal-related issues, staged protests at five locations

यमुनानगर में धान खरीद में देरी और पोर्टल की दिक्कतों से नाराज किसानों ने पांच जगह दिया धरना

Wed, 14 Oct 2026 02:38 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:38 PM IST
Farmers in Yamunanagar, upset over delays in paddy procurement and portal-related issues, staged protests at five locations
धान खरीद में आ रही दिक्कतों, उठान में देरी और पोर्टल वेरिफिकेशन की समस्याओं से परेशान किसानों ने बुधवार को जिले में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने रादौर, जगाधरी, बिलासपुर, साढौरा और छछरौली में मार्केट कमेटी कार्यालयों के बाहर धरना देकर रोष जताया। किसानों ने खरीद प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करने और मंडियों में फसल का उठान तेज करने की मांग की। साथ ही धान का भाव 3100 रुपये और गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी उठाई। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक प्रदर्शन किया गया। जिले के पांचों स्थानों पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालयों के बाहर धरना देकर खरीद व्यवस्था के प्रति नाराजगी जाहिर की। जगाधरी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग और राकेश त्यागी किसानों के बीच पहुंचे। नमी की शर्त और पोर्टल वेरिफिकेशन बन रहे परेशानी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी हरपाल सुढैल ने कहा कि धान खरीद में नमी समेत अन्य शर्तों के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, गेट पास जारी होने और पोर्टल वेरिफिकेशन में आने वाली दिक्कतों से भी खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि मंडियों में धान लेकर पहुंचने के बाद भी खरीद में देरी होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। समय पर फसल नहीं बिकने और उठान नहीं होने के कारण मंडियों में धान के ढेर लगे हुए हैं। किसानों ने मांग की कि खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, गेट पास और पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार न करना पड़े। बारिश से भीग रही धान की फसल, नुकसान की आशंका बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। मंडियों में खुले में पड़ी धान की फसल बारिश में भीग रही है। इससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। किसानों ने कहा कि खरीद में देरी के साथ मौसम की मार भी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में मंडियों में पहुंचने वाली फसल की जल्द खरीद और उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। फसलों का उचित भाव देने की मांग किसान नेता हरपाल सुढैल ने धान का भाव 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। इसके साथ ही गन्ने का भाव बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग भी की। किसानों ने कहा कि उन्हें फसलों का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से खरीद व्यवस्था में सुधार करने, पोर्टल संबंधी समस्याओं को दूर करने और मंडियों से धान का उठान तेज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रतलाम में युवती की हत्या का पर्दाफाश: बांसवाड़ा से भागी छात्रा को प्रेमी ने मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

14 Oct 2026

अलीगढ़ में एटीएम के बाहर मारपीट, केस दर्ज

14 Oct 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का गणेश स्वरूप में शृंगार, मस्तक पर विराजीं मां गंगा; भस्म आरती में गूंजे जयकारे

14 Oct 2026

8 महीने से लंबित मानदेय आदि मांगों को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन

14 Oct 2026

श्री राम वन गमन शोभायात्रा निकाली गई

14 Oct 2026
विज्ञापन

निर्धारित समय में पूरा कराएं विपश्यना केंद्र का निर्माण

14 Oct 2026

सिद्धार्थनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा

14 Oct 2026
विज्ञापन

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

14 Oct 2026

बिजनौर: पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, एसपी से मिले ग्रामीण

14 Oct 2026

वीडियो: बीडी पांडे अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक का औचक निरीक्षण, मरीजों से भी किया संवाद

13 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन

13 Oct 2026

चंपावत में सेवा संकल्प अभियान: आनंदपुरी इंटर कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर, 75 शिकायतें और आवेदन प्राप्त

13 Oct 2026

कानपुर: सुभाष रोड पर पसरा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं

13 Oct 2026

मिशन शक्ति अभियान: एनसीसी कैडेट्स और महिला ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

13 Oct 2026

VIDEO: दरांती से हमला कर बाल पकड़ कर घसीटी थी महिला, प्राथमिकी

13 Oct 2026

VIDEO: मारपीट और पथराव के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: अवैध हथियार मिलने और फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस

13 Oct 2026

VIDEO: लोहामंडी चौराहे पर दिनभर जाम, पार करने में लगते हैं 15 मिनट

13 Oct 2026

VIDEO: ढाबा संचालक की हत्या कर भागा सिपाही प्रयागराज से गिरफ्तार

13 Oct 2026

VIDEO: महिला सुरक्षा के संदेश के साथ निकला मिशन शक्ति का पैदल मार्च

13 Oct 2026

VIDEO: साइबर अपराधी ने एक्सईएन का मोबाइल हैक कर कारोबारी से मांगे रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: ग्रीन गैस का 13 रुपये बकाया चुकाने में गंवाए 10.87 लाख रुपये

13 Oct 2026

VIDEO: किसान को रास्ते में रोककर पीटा

13 Oct 2026

VIDEO: आगरा में दूसरे कॉरिडोर पर सदर बाजार तक दौड़ी मेट्रो, सफल रहा ट्रायल

13 Oct 2026

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर के पीछे पड़ा कूड़ा

13 Oct 2026

VIDEO: पानी फैलने पर भिड़े पड़ोसी, महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो

13 Oct 2026

VIDEO: युवती से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

13 Oct 2026

VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed